नर्मदापुरम/पिपरिया। स्टेशन रोड थाना थाना अंतर्गत टेकापार रोड ग्राम छिरई 22 कि.मी दूर राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कारवाई कर दो वाहनों से संदिग्ध खाद की 63 बोरी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि पिपरिया की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निराली आर्य की रिपोर्ट पर वाहनों को जब्त कर दो लोगो के खिलाफ
अप.क्र. 108/2026 धारा 3,7 आबश्यक बस्तु अधि.के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। बताया गया कि आदिवासी क्षेत्र में जैविक खाद के नाम पर लाई गई संदिग्ध खाद की 63 बोरियां पकड़ीं गई है जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। तहसीलदार वैभव बैरागी के अनुसार आयशर ट्रक एमपी 09 जी एफ 3519 और पिकअप एमपी 04 जी बी 5323 में संदिग्ध खाद बेचे जाने की सूचना मिली थी।जिसकी जांच कृषि विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निराली आर्य ने जांच में पाया कि दोनों गाड़ियों में रखी बोरियां भारद्वाज फर्टिलाईजर इंदौर से भेजी गई है। इस दौरान मौके पर पकड़े गए वाहनों के चालक ने अफसरों को बताया कि इंदौर से एक मोबाइल नंबर दिया गया था। उसी व्यक्ति को खाद सौंपनी थी। अफसरों की टीम के पहुंचते ही डिलेवरी लेने वाले व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। आयशर ट्रक और पिकअप से 63 बोरी खाद मिली। खाद के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। बताया गया कि उपरोक्त कारवाई के बाद कृषि विभाग की ओर से आदिल शाह पिता सुलेमान शाह निवासी राधाकृष्ण वार्ड पिपरिया संजय पिता मांगीलाल निवासी श्याम विहार कालोनी के विरुद्ध अवैध खाध्य (उर्वरक) का परिवहन वाहन पिकअप क MP 04 GV 5323 में 55 बोरी एवं आयसर MP 09 GF 3519 में 8 बोरी कल 63 बोरी अवैध रूप से करने पर स्टेशन रोड पुलिस थाने में धारा 3,7 आबश्यक बस्तु अधि.के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामले में अभी कारवाई जारी है। किसने यह खाद भेजी , किसको भेजी , खाद असली है या फिर अमानक इसकी जांच की जा रही है। उक्त कारवाई में तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार मनोज नामदेव, वरिष्ठ ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी निराली आर्य,हरिदास सिसोदिया, पटवारी विनय कुशवाहा, कृषि विभाग और राजस्व का स्टाफ मौजूद रहा।
