नर्मदापुरम /जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ओर उनकी टीम ने लंबे अर्से से चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध मे बताया गया कि देहात थाना अंतर्गत राघव नगर फेस-1 रसूलिया निवासी फरियादी गोविंद सिंह राजपूत ने 19 फरवरी 2020 को देहात थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अप.क्र. 630/20 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ गुरुशन पिता प्रेमकुमार वर्मा व मनोज बंगाली को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अन्य आरोपी विनोद कुमार धुर्वे पिता भैयालाल धुर्वे उम्र 29 साल नि. वार्ड नं. 01 इंद्रानगर तहसील बुदनी जिला सीहोर हाल नि. रेल्वे कालोनी हबीबगंज जिला भोपाल की तलाश के हर संभव प्रयास किये गये ।किंतु कोई पता नहीं चल सका है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में धारा 173(8) जाफौ, के तहत प्रकरण की विवेचना जारी रखते हुए गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई थी एवं फरार आरोपी विनोद कुमार धुर्वे पिता भैयालाल धुर्वे पर 2000/-रू (दो हजार रू) नगद ईनाम उद्घोषणा की गई थी। जिसे 11/04/26 को थाना देहात नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा काफी समय बाद सूचना मिलते ही सतत निगरानी बनाये रखकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात , सउनि सुखनंदन नरें, प्र. आर. मिथिलेश, आर. चेतन नरवरे, सचिन वर्मा, प्रेम बडौदे, कन्सू उइके, सतीराम उइके की सराहनीय भूमिका रही।
*🔴👉5 वर्ष बाद पकड़ाया चोरी मामले का फरार आरोपी, देहात थाना पुलिस की कारवाई*
April 14, 2026
0
