Type Here to Get Search Results !

*🟢👉भारतीय संविधान के शिल्पकार थे बाबा साहब - मुकेश चंद्र मैना*

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने विचारों, संघर्ष और ज्ञान से भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और उन्होंने जीवन भर छुआछूत, भेदभाव एवं सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प से हर बाधा को पार किया जा सकता है। वे न केवल एक महान विद्वान थे, बल्कि भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे, जिन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जो सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ श्रीनारायण खंडेलवाल, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी, संदीप सोनकर, रोहित गौर, रूपेश राजपूत, महेश बावरिया, नंदकिशोर यादव, अनिल अहिरवार, चंदन साहा, जयबाला निगम, सतीश पटेल, धनराज यादव, अभिषेक चौहान, हरि सेवरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.