Type Here to Get Search Results !

*🟢👉गांजा खेती का भंडाफोड़: 10 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/पिपरिया। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी और उनकी टीम ने 
 अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उटिया किशोर में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उटिया किशोर निवासी एक युवक अपने खेत में गांजे के पौधे लगाकर तैयार कर रहा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार  (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम उटिया किशोर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके खेत/बाड़ी से गांजे के कुल 31 पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 10 किलो 700 ग्राम पाया गया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लगभग 3 माह पूर्व अपने खेत में गांजे के पौधे लगाए थे, जिन्हें तैयार कर बेचने की योजना थी। पुलिस ने मौके पर ही पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहीं मामले की जांच जारी है। उक्त कारवाई में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.