नर्मदापुरम। रेलवे गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल के इटारसी होकर गाड़ी संख्या 01459 हडपसर-आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है।हडपसर-आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप)-गाड़ी संख्या 01459 हडपसर-आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन दिनाँक 24.04.2026 को हडपसर से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी अगले दिन 00:45 बजे आगमन कर आसनसोल तीसरे दिन 02.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में 8 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 2 थर्ड एसी, 1 सेकेंड एसी कम थर्ड एसी, 02 एसएलआर डी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भबुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, गोमो एवं प्रधानखूंटा स्टेशनों पर रुकेगी।यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
*🟣👉24 अप्रैल को वाया इटारसी हडपसर-आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन संचालित*
April 23, 2026
0
