Type Here to Get Search Results !

*🟢👉भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित*......*🟣👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जारी किए आदेश*


नर्मदापुरम/ जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि होने से एवं लू की स्थिति को देखते हुये जिले के विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा समस्त शासकीय /अशासकीय /आई.सी.एस.ई. /सी.बी.एस.ई. /अनुदान प्राप्त /केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय/अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किए जाने के आदेश जारी किए गए है।उक्त आदेश अनुसार समस्त शासकीय संस्था प्रमुख / शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय शासकीय कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएँ एवं अन्य शासकीय कार्य यथावत पूर्व निर्देशानुसार संचालित होंगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.