नर्मदापुरम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा एवं विधान सभाओं में प्रतिनिधित्व करने और उन्हें सशक्तिकरण बनाने के उद्देश्य से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बिल सदन में रखा है लेकिन विपक्ष की मंशा महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने की नहीं दिखी परिणामस्वरूप बिल संसद में पास नहीं हुआ यह बात गुरुवार को प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष का साथ होता तो यह देश में एक इतिहास का निर्माण होता लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके एंटी वूमेन एलायंस ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण केवल चुनावी नारा है, वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करना रहा है जैसे उन्होंने और उनके घटक दलों ने शाहबानो प्रकरण, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया इतना ही नहीं विपक्ष ने हमेशा महिला हितेषी कदम के विरोध का रास्ता भी चुना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के राजनैतिक अधिकारों पर हमेशा 98 वर्षो का एहसान देश पर थोपा है लेकिन संसद में उनकी आकांक्षाओं पर कुचलते हुए इठलाई, मुस्कुराई, मेज थपथपाई और जश्न का काम राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने किया है जो अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष ने यह हर उस महिला का अपमान किया है जो अपने अधिकारों का वर्षो से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल कहने तक सीमित नहीं है बल्कि सरकार ने करके भी दिखाया है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एंटी महिला विरोधी के विरोध में भाजपा प्रदेश के समस्त शहरी, ग्रामीण अंचलों के प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार की महिला हित की जानकारी देंगे और विश्वास अर्जित करेंगे। इस पुण्य कार्य में उन्होंने सभी देशवासियों और महिलाओं से सहयोग देने का आव्हान किया है। प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, महामंत्री ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष अर्चना साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला मौजूद थे।
*🟢👉महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, विपक्ष ने दिखाया असली चेहरा- उइके*
April 23, 2026
0
