नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में खनिज , राजस्व ओर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रीन पार्क ढाबा के पास से 9 डम्परों को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए जब्त किया।जप्त किए गए डम्परों के क्रमांक RJ17GB3374, MP04YU5499, MP04ZJ 5639, MP40Z F7 939, MP04 HE5739, MP04 YT5410, MP04ZS5439, RJ17GC9311 एवं MP04H E5808 हैं। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है।कार्रवाई के दौरान जय सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दिवेश मरकाम, जिला खनिज अधिकारी,पिंकी चौहान,खनि निरीक्षक सौरभ पाण्डे, थाना प्रभारी देहात, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्रभार खनि निरीक्षक, हेमंत राज, सिपाही एवं होमगार्ड बल मौजूद रहा। जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*🟣👉पुलिस, राजस्व ओर खनिज टीम की संयुक्त कारवाई* ......*🟣👉रेत का ओवरलोड परिवहन करते 9 डम्पर जब्त*
February 13, 2026
0
