Type Here to Get Search Results !

*🟣👉अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम की कारवाई*.....*🟣👉सिंधी कॉलोनी में एक कार से करीब 08 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त*

  नर्मदापुरम/इटारसी । कलेक्टर सोनिया मीना  के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने  मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक कार से देशी मदिरा प्लेन की 08 पेटी ज़ब्त की। अवैध मदिरा हेतु  प्रयुक्त  चार पहिया वाहन मय मदिरा जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के अंतर्गत अज्ञात  आरोपी  के विरुद्ध  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार कुल जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य रुपये 120000/- है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  अशोक माहौरे,आबकारी उप निरीक्षक के.के.पड़रिया ,आबकारी मुख्य आरक्षक  दुर्गाप्रसाद माझी आरक्षक  मदन रघुवंशी, राजेश गौर, दुर्गेश पथरिया, धर्मेन्द्र बारंगे, नगर सैनिक  रामावतार यादव, का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.