Type Here to Get Search Results !

*🟢👉आरटीओ ने पचमढ़ी मेले में आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की*.....*🟢👉30 से अधिक वाहनों से 24,500 रूपये राजस्व वसूल किया*

नर्मदापुरम।पचमढ़ी  में आयोजित शिवरात्रि मेला मे जिला  कलेक्टर  सोनिया मीणा के दिशा निर्देशन में  आरटीओ रिंकू शर्मा,  प्रभारी परिवहन उप निरीक्षक हिमांशु जैन एवं परिवहन उप निरीक्षक आदित्य मिश्रा की टीम द्वारा मेले में आ रहे वाहनों और श्रद्धालुओं को असुविधाओं से बचने के लिए समझाइए दी जा रही है। वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने वालों पर  कार्रवाई कर चालान किया जा रहा है।परिवहन जांच दल द्वारा अभी तक पचमढ़ी मेले में 580 वाहनों को चेक किया गया जिसमें नियम विरुद्ध कुल 30 से अधिक वाहनों से 24,500 रूपये राजस्व वसूल किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.