Type Here to Get Search Results !

Video

*🟣👉राजमाता विजयाराजे सिंधिया जयंती पर सिवनीमालवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*

नर्मदापुरम/सिवनीमालवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिवनी मालवा द्वारा आज नया बस स्टैंड पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, नगर महामंत्री अतुल बकोरिया, ऋषिकांत पटवा, तुषार लोवंशी, राजेश बाथव माखन लोवंशी, मनोज कपिल, चंद्रकांत पैंटी कुशवाह, नरेश जायसवाल, मयंक राठौर अशोक धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वातावरण “राजमाता अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जनकल्याण के कार्यों में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राजमाता सिंधिया जी नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे राजमाता के आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.