सिवनीमालवा। श्रावण मास के चलते क्षेत्र का पूरा वातावरण शिव में हो रहा था। हिन्दू धर्मावलंबी उपासना, पूजा, पाठ, अभिषेक आदि यत्नों से भगवान शिव जी को मनाने में लगे हैं। भोलेनाथ को मनाने के इसी क्रम में नगर टोली सिवनी मालवा के सैकड़ो युवाओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा तट आंवली घाट से मां नर्मदा का शीतल जल कावड़ में भरकर 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली। टोली के युवा सिवनी मालवा के प्राचीन शिव गणेश मंदिर पहुचे, जहा भगवान शिव का नर्मदा के जल से अभिषेक किया। नगर टोली की कावड़ यात्रा का जगह-जगह ग्रामीण और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सारा वातावरण बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कावड़ यात्रा में प्रद्युम्न तिवारी, अनमोल पटेल, राधे, शान कौशल, चिन्मय पिल्लई, शिव तिवारी, बेदू भारद्वाज, लोकेंद्र ठाकुर, मयूर ठाकुर, प्रथम चौबे सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
*🔴नगर टोली ने आंवली घाट से कावड़ यात्रा निकाली, प्राचीन शिव मंदिर में किया अभिषेक*
August 09, 2025
0