नर्मदापुरम!भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल (रेसुब) ने जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 के बीच रेल टिकटों की अवैध बिक्री करने वाले दलालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान, कुल 48 मामले दर्ज किए गए और 56 व्यक्तियों पर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इन मामलों में 62,000/- रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि रेल सुरक्षा बल ने "मिशन अमानत" के तहत यात्रियों का छूटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को लौटाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस अवधि में 405 यात्रियों को कुल 69,08,271/- रुपये मूल्य का सामान लौटाया गया। रेल सुरक्षा बल की यह कार्रवाई उनकी यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
*🔥रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: 56 दलाल गिरफ्तार, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता* ........*🔥मिशन अमानत" के तहत 405 यात्रियों को लौटाया गया उनका खोया सामान*
November 18, 2024
0