नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम वृत्त अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उल्लेखनीय प्रगति एवं उपब्धियॉं प्राप्त की गई हैं। महा प्रबंधक बीबीएस परिहार ने बताया है कि कंपनी द्वारा कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की उपलब्धियॉं अद्यतन करने का कार्य शुरू किया गया है। इसी क्रम में माह अप्रैल 2024 में एस.एस.टी.डी. योजना अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र चौतलाय में एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना राशि रू. 32.97 लाख, 33/11 केव्ही उपकेन्द्र व्यावरा में एक पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि (3.15 से 5 एम. व्हीए) राशि रू. 43.46 लाख एवं 11 केव्ही इंटर कनेक्शन 0.8 कि.मी. लागत राशि रू. 3.07 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है। इसी तरह से अप्रैल माह में ही आर.डी.एस.एस. योजना के प्रथम चरण में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र भीलटदेव लागत राशि रू. 231.26 लाख का कार्य पूर्ण कर सुचारू रूप से विदयुत प्रदाय किया जा रहा है। उक्त योजना में 11 केव्ही फीडर इंटरकनेक्शन 1.89 कि.मी. लागत राशि रू. 21.36 लाख, 11 केव्ही कंडक्टर क्षमतावृद्धि 2.14 कि.मी. लागत राशि रू. 24.68 लाख, 4 नं. अतिरिक्त 63 केव्हीए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू. 3.10 लाख एवं एलटी लाईन क्षमतावृद्धि 10.24 कि.मी. लागत राशि रू. 96.09 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है। इसी तरह से योजना कोड 283 अंतर्गत आंगनवाडी भवनों में विद्युतीकरण के 86 कार्य लागत राशि रू. 23.68 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है। 05 प्रतिशत सुपर विजन योजना अंतर्गत 25 केव्हीए के 6, 63 केव्हीए 4, 100 केव्हीए के 3 एवं 200 केव्हीए के 2 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू.71.13 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है। 03 प्रतिशत सुपरविजन योजना अंतर्गत 25 केव्हीए के 102 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू. 214.20 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है। माह अप्रैल 2024 में 267 मेगावॉट विदयुत सप्लाई प्रदाय की गई है एवं 1927.44 लाख यूनिट विदयुत सप्लाई प्रदाय की गई है। माह अप्रैल 2024 के दौरान औसतन घरेलू हेतु 23.45 घण्टे एवं कृषि हेतु 9.46 घण्टे विदयुत प्रदाय किया गया है। अप्रैल 2024 में विदयुत चोरी एवं अन्य अनियमितताओं में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 126 अंतर्गत 807 प्रकरण राशि रू. 64.37 लाख के बनाये गये हैं। अप्रैल 2024 में राजस्व वसूली 2737.75 लाख है ।अप्रैल 2024 में निम्नदाब के 664 कनेक्शन जारी किये गये हैं तथा एक उच्चदाब कनेक्शन जारी किया गया है। अप्रैल माह में दो पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है तथा चार कारण बताओ सूचना पत्र प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी तरह से अप्रैल माह में सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में प्राप्त 1445 शिकायतों में से दिनांक 29.05. 2024 की स्थिति में 1316 शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद करायी गयी हैं जो कि 91.07 प्रतिशत है तथा माह अप्रैल 2024 में ए ग्रेडिंग प्राप्त की है।
*🌈💫मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अप्रैल माह में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियॉं*
May 30, 2024
0