नर्मदापुरम।पश्चिम मध्य रेल महा प्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की प्रेरणा से सांस्कृतिक अकादमी पश्चिम मध्य रेल की अंतर मंडलीय सांकृतिक प्रतियोगिता-तरंग 2024 का आगाज भोपाल में हो रहा है | इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज दिनांक 30.05.2024 को नर्मदा क्लब सभागार में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात तथा मंडल रेल प्रबंधक भोपाल देवाशीष त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।नर्मदा क्लब परिसर भोपाल में दिनांक 30. 05.2024 से 31.05.2024 तक कुल दो दिन चलने वाली इस अन्तर मंडलीय प्रतियोगिता में भोपाल, जबलपुर एवं कोटा मंडल की एक एक टीम, वर्कशॉप की दो टीम एवं मुख्यालय की एक टीम सहित कुल छ: टीम भाग ले रही है जिनके बीच सुगम गायन, शास्त्रीय गायन,सुगम वादन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी|इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है| मानव जीवन में सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थान है। यह मनुष्य के मानसिक स्वास्थ्य और खुशी को बढ़ाता है, साथ ही उनकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमताओं को भी प्रोत्साहित करता है। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों के कार्यस्थल के वातावरण को सकारात्मक और उत्साहवर्धक बनाते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।आज के इस उद्घाटन समारोह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं अध्यक्ष सांस्कृतिक अकादमी पमरे श्री प्रभात तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं संरक्षक मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल देवाशीष त्रिपाठी के अतिरिक्त अध्यक्ष मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल एवं अपर रेल मंडल प्रबंधक श्रीमति रश्मि दिवाकर, अपर मण्डल रेल प्रबंधक योगेश कुमार सक्सेना, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) के. एल. मीना, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार दीक्षित, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, सचिव मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित सभी शाखा अधिकारी व अन्य अधिकारीगण, यूनियन पदाधिकारी, समस्त प्रतिभागीगण एवं बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
*🌈💫दो दिवसीय रेलवे अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज*
May 30, 2024
0