नर्मदापुरम। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी 7 मार्च को दोपहर 3 बजे नर्मदापुरम आएगें। इस अवसर पर संभागीय प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि फोरलेन घानाबड़ से नर्मदा सेठानी घाट पर माँ नर्मदा पूजन करेंगे। इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में आएगें। प्रत्याशी के रूप में प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा एवं शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी।
*💫🌈होशंगाबाद-नरसिंहपुर के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के प्रथम नगर पर होगा भव्य स्वागत*.....*💫🌈तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने पदाधिकारियों को सौपीं जिम्मेदारी*
March 06, 2024
0