नर्मदापुरम् /सिवनीमालवा। शासकीय नवीन हाई स्कूल सिवनी मालवा के कक्षा नौवीं के छात्रों ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपलब्ध साइंस मोबाइल एग्जिबिशन के तहत शासन द्वारा बस में भेजी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की तकनीकी शिक्षा व मॉडल का अवलोकन किया। तथा छात्रों ने आधुनिक युग में नवीनतम टेक्नोलॉजी का किस प्रकार से उपयोग किया जा रहा है प्राचीन समय में परंपरागत कार्य शैली के बदलाव का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान विद्यालय के शिक्षक व प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल तथा सभी छात्र उपस्थित थे।
*💫🌈छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन*
March 06, 2024
0