नर्मदापुरम। नर्मदापुरम -नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र 17 की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय नर्मदापुरम मै संपन्न हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं लोकसभा कलस्टर प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में प्रबंधन समिति के सदस्यों से विस्तृत संवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पुनः केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य हेतु दृढ़ संकल्पित है और इसी क्रम में हमारा प्रयास है कि मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के साथ होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सर्वाधिक मतों के साथ विजयश्री सुनिश्चित करें। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि इस दौरान लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, लोकसभा प्रभारी रघुनाथ भाटी, संयोजक संदेश पुरोहित भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सुहागपुर विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा लोकसभा विस्तारक संजय बराड़े सहित अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
*💫🌈भाजपा की लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई*
February 11, 2024
0