नर्मदापुरम।पश्चिम मध्य रेल महा प्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के अप्रैल से दिसम्बर यानी नौ माह में पमरे ने यात्री यातायात से 1772 करोड़ 09 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1541 करोड़ 80 लाख रूपये की तुलना में 14.94 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा 1769 करोड़ 41 लाख रूपये टॉरगेट निर्धारित किया गया था। पश्चिम मध्य रेल द्वारा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मण्डल वाइस आकड़ों पर बात करें तो जबलपुर मण्डल में 660 करोड़ 90 लाख, भोपाल मण्डल में 690 करोड़ 89 लाख एवं कोटा मण्डल मे 420 करोड़ 30 लाख रूपये का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू प्राप्त हुआ हैं ।यात्री यातायात में रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं:- यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया। पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं। यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं।अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्री यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।
*🌈💫यात्री यातायात से पमरे ने 1700 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया*..... *🌈💫पिछले साल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक*
January 15, 2024
0