नर्मदापुरम । सुचारु रेल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर - अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से कटनी साऊथ तक की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया और न्यू कटनी जंक्शन से अम्बिकापुर तक की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी दिनाँक 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगी। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर - अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 12:55 बजे (पूर्व समय 13:10 बजे), सिहोरा रोड 13:28 बजे (पूर्व समय 13:38 बजे), कटनी साउथ 14:05 बजे (पूर्व समय 14:15 बजे) पहुँचेगी।यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटी ईएस/139 से भी ट्रेन की संशोधित समय सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
*💫🌈जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी की समय सारणी में आंशिक संशोधन*...... *💫🌈अम्बिकापुर इण्टरसिटी जबलपुर स्टेशन से 15 मिनट पहले छूटेगी*
December 28, 2023
0