जबलपुर 25 सितम्बर। रेल प्रशासन के द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते रहे है। इसी कड़ी में पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली दो जोड़ी रेलगाड़ियों में अस्थाई कोच कि अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं। गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.10. 2022 से 31.10. 2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 02.10. 2022 से 01.11. 2022 तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई कोच की अवधि बढ़ाई जा रही हैं।गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर -भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.10.2022 से 31.10. 2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 03.10. 2022 से 02.11.2022 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थाई कोच की अवधि बढ़ाई जा रही हैं। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली दो जोड़ी रेलगाड़ियों में अस्थाई कोच की अवधि बढ़ाई
September 25, 2022
0