नर्मदापुरम् । भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के लोकप्रिय सांसद आदरणीय विष्णुदत्त शर्मा एवं नर्मदापुरम के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी इटारसी के ऊर्जावान नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के निवास पर पहुंचे नगरी निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद इटारसी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, एवं नवनिर्वाचित वॉर्ड 18 की पार्षद श्रीमती मनीषा कौर को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह से इटारसी में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की एवं अल्पाहार के पश्चात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती मनीषा कौर हन्नु बंजारा, वार्ड 20 की पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ममता कौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप कृपाण एवं सरोपा भेंट की।
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के निवास पर
September 15, 2022
0