नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। चुनाव चाहे कोई भी हो उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी सदैव जीत के नये प्रतिमान गढ़ती है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जो संकल्प ले लेता है उसे वह पूरा करता है। नर्मदापुरम संगठन को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सींचा है, यहां का संगठन आदर्श है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नर्मदापुरम जिले के इटारसी साईं कृष्णा रिसार्ट में जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष का नर्मदापुरम पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और जिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने नर्मदापुरम जाते समय रास्ते में मां नर्मदा का पूजन अर्चन भी किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान और सम्मान बढ़ रहा है। देश के 75 प्रतिशत भू-भाग पर पार्टी के कार्यकर्ता सत्ता में रहकर जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। भाजपा की ताकत जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। आजादी के 75 वर्षों में भाजपा के अलावा ऐसा कोई दल नहीं हुआ जिसने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया। आमजनों का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर बढा है। हमें प्रत्येक घर जाकर बताना होगा कि जो विकास हुआ है, वह सिर्फ भाजपा ने ही किया है। गरीब कल्याण की योजनाएं ही हमारी ताकत हैं।श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। प्रधान मंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाडा अभियान को हमें नीचे तक ले जाना है। अभियान के दौरान पूरी पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ रचनात्मक और समाज सेवा के कार्यो के साथ सेवा कार्यो में जुटेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादौन, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, संतोष पारीक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, प्रसन्नता हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, श्रीमति प्रीति शुक्ला इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल रिंकू जैन नवनीत नागपाल महेंद्र यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा जीत के प्रतिमान गढ़ती हैः विष्णुदत्त शर्मा .....प्रदेश अध्यक्ष ने नर्मदापुरम में जिला पदाधिकारियों को किया संबोधित
September 15, 2022
0