Type Here to Get Search Results !

Video

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य चलेगी दिवाली एवं छठ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

 नर्मदापुरम्।रेल प्रशासन द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से दानापुर के मध्य स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति- दानापुर-रानी कमलापति दीवाली/छठ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति - दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 21, 26, एवं 31 अक्टूबर को (तीन ट्रिप) रानी कमलापति स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर, 15.20 बजे होशंगाबाद पहुँचकर, 15.22 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर, 15.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 16.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 17.10 बजे पिपरिया पहुँचकर, 17.12 बजे पिपरिया से प्रस्थान कर, 18.33  बजे नसिंहपुर पहुँचकर, 18.35 बजे नसिंहपुर से प्रस्थान कर, 19.35 बजे जबलपुर पहुँचकर, 19.45 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर, 20.23 बजे सिहोरा रोड पहुँचकर, 20.25 बजे सिहोरा रोड से प्रस्थान कर, 21.00 बजे कटनी पहुँचकर, 21.05 बजे कटनी से प्रस्थान कर, 21.48 बजे मैहर पहुँचकर, 21.50 बजे मैहर से प्रस्थान कर, 22.35 बजे सतना पहुँचकर, 22.40 बजे सतना  से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.10 बजे मानिकपुर पहुँचकर, 00.12 बजे मानिकपुर से प्रस्थान कर, 01.55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुँचकर, 02.00 बजे प्रयागराज छिवकी से प्रस्थान कर, 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 22, 27 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर 2022 को (तीन ट्रिप) दानापुर स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, 20.55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुँचकर, 21.00 बजे प्रयागराज छिवकी से प्रस्थान कर, 23.55 बजे मानिकपुर पहुँचकर, 23.57 बजे मानिकपुर से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.55 बजे सतना पहुँचकर, 01.00 बजे सतना से प्रस्थान कर, 01.28 बजे मैहर पहुँचकर, 01.30 बजे मैहर से प्रस्थान कर, 02.30 बजे कटनी पहुँचकर, 02.35 बजे कटनी से प्रस्थान कर, 03.13 बजे सिहोरा रोड पहुँचकर, 03.15 बजे सिहोरा रोड से प्रस्थान कर, 03.50 बजे जबलपुर पहुँचकर, 04.00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर, 05.00 बजे नसिंहपुर पहुँचकर, 05.02 बजे नसिंहपुर से प्रस्थान कर, 06.10 बजे पिपरिया पहुँचकर, 06.12 बजे पिपरिया से प्रस्थान कर, 07.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 07.25  बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 07.53 बजे होशंगाबाद पहुँचकर, 07.55 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर, 09.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। *कोच कम्पोजीशन -* इस गाड़ी में  02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटर कारसहित कुल 19 कोच रहेंगे। *गाड़ी के हाल्ट-*  रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.