Type Here to Get Search Results !

Video

पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा .....स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता

जबलपुर। हिंदी दिवस 2022 के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में दिनांक 14.09.2022 से 29.09.2022 तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय के विभागों में राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री शोभन चौधुरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, हिंदी निबंध, हिंदी-वाक् टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, शुद्ध हिंदी लेखन, हिंदी आशुलिपिक लेखन, हिंदी काव्य पाठ आदि प्रतियोगिताओं तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  तदनुसार पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय के विभागों में पखवाड़े के दौरान राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री शोभन चौधुरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यालय में आज दिनांक 27.09.2022 को 15.30 बजे *‘‘स्वरचित कविता पाठ’’* प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुख्यालय के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस वाक् प्रतियोगिता में श्री आचार्य गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा जबलपुरी’, श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ "शीलू" ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसी क्रम में दिनांक 28.09.2022 को 15.30 बजे *‘‘अधिकारी प्रश्न मंच’’* प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.