Type Here to Get Search Results !

Video

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जिले से रवाना हुए 300 यात्री......जिले से ट्रेन तीर्थ स्थान अयोध्या वाराणसी के लिए रवाना

नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 25 सितंबर  से 30 सितंबर 2022 तक की अयोध्या वाराणसी की यात्रा में जिले से 300 तीर्थयात्री शामिल हुए। रविवार दोपहर को रेलवे स्टेशन से सभी यात्री विशेष ट्रेन से रवाना हो गए हैं। नर्मदापुरम जिले का जिलस्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका में शुक्रवार को आायोजित किया गया। जहां पर तीर्थयात्री तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिले से ट्रेन तीर्थ स्थान अयोध्या और वाराणसी के लिए रवाना हुई है। नगर पालिका प्रांगण में तीर्थयात्रियों का स्वागत जनप्रतिनिधियों के द्वारा फूलमालओं से किया गया। नर्मदापुरम जिले के लिए 300 बर्थ आवंटित की गई हैं।तीर्थदर्शन योजना शुरू होने पर जिले के बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा जा रहा था। ये सभी वरिष्ठ नागरिक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम स्थल से स्टेशन की ओर रवाना हो रहेे थे।जिले के यात्रियों को विशेष ट्रेन में बिठाने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज सरियाम ने सभी यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती चंद्रकांता सिंह शामिल रही।तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत करने वालों में  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव,श्री राकेश जादौन, जिला अध्यक्ष , अर्चना पुरोहित ,उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण,  कार्यपालन यंत्री श्री आर.सी.शुक्ला, श्री हंसराय , सुनील राठौर, महेन्द्र यादव, बंटी परिहार , रोहित गौर , बिंदिया मांझी ,आरती बैस ,कंचन चौकसे पार्षद साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद शुक्ला व नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सभी यात्रियों में हर्ष व्याप्त है। उनका कहना कि शासन की यह अच्छी योजना है इसके माध्यम से हमें बुढ़ापे में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.