Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्‍टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा सीमांकन अभियान*.........*🟢👉तहसीलदार इटारसी द्वारा शा. विद्यालय की भूमि का किया गया सीमांकन*

नर्मदापुरम/ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सभी शासकीय संस्थानों की भूमि की सुरक्षा और अभिलेखों के अनुरूप सीमांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अतिक्रमण की संभावना को समाप्त करना है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इसी क्रम में तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी के मार्गदर्शन में मंगलवार को इटारसी तहसील क्षेत्र के ग्राम मलोथर स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जमीन का विधिवत सीमांकन किया गया।30 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक विजय किरार के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची। राजस्व दल ने अभिलेखों के आधार पर विद्यालय की भूमि की सीमाएं चिन्हित कर सीमांकन की कार्रवाई पूरी की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.