नर्मदापुरम।विगत माह कलेक्टर के आदेश पर जिला बदर किए गए ग्राम डोंगरवाड़ा के सरपंच को हटाने के बाद पुनः नये सरपंच की नियुक्ति चुनाव कराकर संपन्न की गई थी। पूर्व सरपंच माखन कीर द्वारा उक्त आदेश के खिलाफ आयुक्त नर्मदापुरम के समक्ष अपने अधिवक्ता अनंत तिवारी के माध्यम से अपील कि जिसमे तथ्यों एवं साक्ष्य के आधार पर आयुक्त द्वारा उक्त आदेश को निरस्त/संशोधित किया गया था। जिसके पालन मे जनपद सीईओ द्वारा पंचायत सचिव को निर्देशित कर माखन कीर को पुनः सरपंच पद का प्रभार सौपने के आदेश जारी किये। श्री कीर द्वारा नर्मदा पूजन के बाद ग्राम डोंगरवाड़ा के सरपंच का पुनः पदभार ग्रहण किया। पद ग्रहण के समय उनके साथ मुख्य रूप से पंच गण सहित कन्हैयालाल दायमा, शैलेन्द्र परिहार, कैलाश साहू, संतोष राजपूत, विक्रम दायमा,सुनील दायमा, पवन, मुकेश, विशाल, राजेश सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामवासियों एवं शुभचिंतको द्वारा बधाइयाँ दी गई।
*🟢👉माखन कीर पुनः बने ग्राम डोंगरवाड़ा सरपंच*
July 07, 2026
0
