Type Here to Get Search Results !

*🟣👉तवानगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र -छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण*


नर्मदापुरम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तवा नगर में आज छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती रीता सिंह ठाकुर तथा जनपद सदस्य श्रीमती सोनू उईके ने पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.