Type Here to Get Search Results !

*🟣👉माखननगर क्षेत्र के आदतन बदमाश ने की थी हजरत गौरी शाह मजार मे तोडफोड*.......... *🟣👉पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर की कार्रवाई*

 नर्मदापुरम / माखनगर थाना अंतर्गत विगत दिनों  बागरातवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार मे अज्ञात व्यक्ति के व्दारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोडने एवं चादर ,कुरान सरीफ ,बगैरह फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था।इस मामले में फरियादी सलीम शाह पिता बाबू शाह निवासी पठान चौक सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मामले में  थाना माखननगर मे अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र.- 487/26 धारा 298 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।प्रकऱण की विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी अमजद उर्फ गोंगा पिता नियामत अली निवासी टांडा मोहल्ला माखननगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिसके व्दारा शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घटना को कारित करना बताया गया। शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार मे दानपात्र , चादर, कुरान मे रूपये तलाशने पर नही मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोडना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड मे फैकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया । पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना माखननगर क्षेत्र का आदतन अपराधी है जिसके विरूध्द पूर्व मे 24 अपराध पंजीबध्द है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी  सोहागपुर  संजू चौहान , थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर , उनि आकाशदीप पचाया , सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, प्र.आर. कैलाश , आर. गजेन्द्र चौहान  मनीष कपाले , आर. अर्जुन , आर. रविन्द्र , आर. रोहित , आर. राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.