Type Here to Get Search Results !

*🟢👉युवक के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर, दो पर मामला दर्ज*


नर्मदापुरम। कोतवाली थाना अंतर्गत एसपीएम पुलिया ग्वालटोली के पास एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों के द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुभम खंडारे निवासी ग्वालटोली एसपीएम पुलिया के साथ रोहित ओर विजय नामक युवकों ने बीच सड़क पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ओर फरियादी की रिपोर्ट के बाद दोनों युवकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 646/26 धारा 296(b) ,115(2), 351(3), 3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.