नर्मदापुरम/सिवनीमालवा ।तहसील के ग्राम निरखी में आयोजित "किसान अधिकार यात्रा" के दौरान किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और जोरदार नारेबाजी की। यह यात्रा हाल ही में शुरू हुई किसान अधिकार अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य, समय पर खरीदी, सिंचाई, बिजली और खाद-बीज जैसी मूलभूत सुविधाओं में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जहां सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन कर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया।
*🟢👉किसान अधिकार यात्रा के दौरान ग्राम निरखी में सरकार का पुतला दहन*.........*🟢👉किसानों ने जताया विरोध*
July 08, 2026
0
