नर्मदापुरम । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात टी आई ऊषा मरावी और उनकी टीम ने विगत माह शांति नगर निवासी एक बुजुर्ग के साथ की गई लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि 10 जून को फरियादी नरेंद्र कुमार गोयल शांति नगर निवासी के साथ तीन-चार युवकों ने मिलकर घर में घुसकर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर ए हाथ पैर गमछे से बांध कर कमरे से उठाकर बाथरुम के सामने पटक दिया । इसके बाद उक्त युवकों ने दाहिने हाथ की अंगुलियों में पहनी सोने की एक अंगुठी एवं चांदी की एक अगुंठी एवं दाहिने हाथ की कलाई में पहना चांदी का एक कड़ा को मुझसे डरा धमका कर लूटकर भाग गए। मोबाईल जिसमे BSNL कंपनी की 9479524693 नंबर की सिम लगी हुई थी को भी डरा धमका कर मुझसे लुट कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 309(6), 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।प्रकरण में घटना दिनांक से लगातार CCTV कैमरे चेक किये गए एवं आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रीय किए गए । पुर्व मे दिनांक 18.06.2026 को प्रकरण मे एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा चुका है। दिनांक 09-07- 26 को प्रकरण के अन्य फरार आरोपीयो की तलाश की गई।अपराध के मुख्य आरोपी शेख फईम उर्फ सोनु झुमका निवासी सिवनीमालवा एवं मोहित कुमार साहु उर्फ बेटी निवासी सिवनी मालवा दोनो लोग ग्राम बोरकुंडा के आसपास जंगलो मे फरारी काट रहे थे इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बोरकुंडा के जंगलो मे दबिश देकर आरोपी शेख फईम उर्फ सोनु उर्फ झुमका ,मोहित कुमार साहु उर्फ बेटी पिता गोविंद साहु को अभिरक्षा मे लेकर प्रकरण संबंध मे पुछताछ की। जिन्होने बताया कि अपने दोस्त आफताब खान उर्फ अल्ताफ उर्फ घोटा प्रदुम्न प्रजापति , साहिल शाह एवं अन्य एक साथी के साथ बुजुर्ग के साथ लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपीयो से लूटे गए आभुषण सोने की एक अंगुठी वजनी करीबन 2.440 ग्राम किमती 34,900/- रुपये, 2.चांदी का एक कड़ा वजनी करीबन 7.450 ग्राम किमती 1,750/- रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP05ZG0173 किमती करीबन 1,00,000/- रुपये कुल मश्रुका 1,36,650/- रुपये की जप्त की गयी । गौरतलब है कि आरोपी शेख फईम उर्फ सोनू झुमका के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा मे लड़ाई झगड़ा संबधी कुल 08 प्रकरण दर्ज है एवं आरोपी मोहित कुमार साहु उर्फ बेटी के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा मे चोरी एवं अवैध हथियार संबंधी कुल 03 प्रकरण दर्ज है । उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी , उनि अरविंद बेले, प्रआर. प्रदीप चौधरी,प्रकाश परते, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुनिल साहु की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।
*🟢👉घर मे घुसकर बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले आरोपी जंगल में फरारी काटते गिरफ्तार*........*🟢👉पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए आभुषण एवं मोटर साईकल जब्त की*
July 10, 2026
0
