नर्मदापुरम। देहात थाना अंतर्गत निर्मल होम्स कालोनी निवासी सूरज श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 80 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात से हाथ साफ कर दिया। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट लिखाई है कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर आलमारी एवं गुल्लक मे रखे नगद रुपये लगभग 80,000 रु और चांदी के दो जोड़ पायल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । फरि. के घर के बाजू मे ही राहुल चंद्रोल रहते है उनके घर से भी दरम्मानी रात मे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी दीवान और आलमारी मे से सोने का एक मंगलसूत्र बड़ा, सोने की एक लेडीस अंगूठी व एक जेन्ट्स अंगूठी तथा सोने की एक जोड़ झुमकी भी कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर लेकर गया है ।इन दोनो मामलों में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
*🟢👉देहात थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने दो घरों में की चोरी*.......*🟢👉80 हजार नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात ले उड़े चोर*
July 10, 2026
0
