नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में केसला थाना प्रभारी और उनकी टीम ने एक कैम्पर वाहन से अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।बताया जा रहा है कि केसला थाना अंतर्गत ग्राम छीतापुरा में अवैध शराब लेकर जा रहे वाहन की सूचना पर केसला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर कैम्पर वाहन को जब्त किया। वाहन से देशी ओर अंग्रेजी शराब कुल 45,06 लीटर जो कि कीमती 18 हजार 80 की जब्त की गई। आरोपी तेजसिंह उर्फ तेज़ किसन बारसे जामुनडोल को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कारवाई की गई ।
*🟢👉केसला पुलिस ने चार पहिया वाहन से जब्त की हजारों की अवैध शराब*
July 01, 2026
0
