Type Here to Get Search Results !

*🟣👉रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाली महिला पर मामला दर्ज*


नर्मदापुरम। इटारसी पुलिस ने मालवीय गंज निवासी एक फरियादी की रिपोर्ट पर इंदौर निवासी एक महिला के विरुद्ध रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी किए जाने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इटारसी के मालवीयगंज निवासी सुरजीत लोहिया ने उनके बेटे की नौकरी रेलवे में लगवाने के नाम पर इंदौर निवासी दिक्षा पति विनोद सिसोदिया को 4 लाख 75 हजार रुपए दिए थे। महिला आरोपी ने ना ही उनके पैसे लौटाए ना ही नौकरी लगवाई।इस मामले में पुलिस ने फरियादी सुरजीत लोहिया की रिपोर्ट पर महिला दीक्षा पति विनोद सिसोदिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 586/26 धारा 318(4) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.