Type Here to Get Search Results !

*🟢👉सामान्य वनमंडल ने वन महोत्सव के तहत नर्मदा किनारे घाट पर किया वृहद पौधारोपण*


नर्मदापुरम। वन महोत्सव के तहत रविवार को सामान्य वनमंडल नर्मदापुरम के द्वारा नर्मदा किनारे चौरे घाट पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नारोलिया , नपा अध्यक्ष नीतू यादव सहित सामान्य वनमंडल नर्मदापुरम के डीएफओ गौरव शर्मा, प्रक्षु आईएफएस रमेश मीना, एसडीओ अनिल विश्वकर्मा, रेंजर महेंद्र गौर सहित लायंस क्लब के सदस्य व वनकर्मचारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया जो विभिन्न प्रजातियों के है उन्हें रोपण किया गया। साथ वन विभाग को मिले 3 नए बोलोरो वाहन का भी पूजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.