नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में आबकारी ओर पुलिस की संयुक्त टीम ने कारवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि वृत नगर के बालागंज क्षेत्र में आकस्मिक दविश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,34(2) के तहत आरोपी संगीता पत्नी महेंद्र मेषकर के विरुद्ध प्रकरण कायम किया जाकर 33 पेटी देशी/विदेशी मदिरा जप्त की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थान पर गुड्डी बाई पत्नी ब्रह्मा मेषकर के विरुद्ध 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज कर 05 पेटी देशी मदिरा जब्त की गई।इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल 38 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,65,000 /- रुपये आंकलित की गई है।उक्त कार्यवाही वृत्त प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार द्वारा की गई।उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल कुमार ढोके, अशोक माहोरे,अभिलाष पाठक, आबकारी उपनिरीक्षक के.के.पड़रिया का विशेष योगदान रहा।समस्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी, आरक्षक मदन रघुवंशी,धर्मेंद्र बारंगे ,राजेश गौर,सुरेश सिकेरिया , दुर्गेश पठारीया,भावना यादव एवं पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक नेश राम उइके, आरक्षक नीरज,सचिन, आकाश एवं दीपक का सहयोग सराहनीय रहा।
*🟣👉जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई*.......*🟣👉2 मामलों में 38 पेटी अवैध शराब जब्त,महिला आरोपी गिरफ्तार* .......*🟢👉आज तड़के बालागंज क्षेत्र में हुई कारवाई*
July 02, 2026
0
