Type Here to Get Search Results !

*🔴👉सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया था जहर*.......*🔴👉युवक की मौत मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार*



नर्मदापुरम/रामपुर थाना पुलिस ने रामपुर के बिछुआ गांव निवासी एक युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया है। तत्संबंध में रामपुर थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि बिछुआ गांव निवासी मनीषराजपूत ने 1 जून 2026  को सूदखोर संदीप गौर की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।जिस पर रामपुर पुलिस ने  मर्ग कायम कर विवेचना की ।इस दौरान यह पाया गया कि नाला मोहल्ला,रेलवे स्कूल के पास न्यू यार्ड इटारसी निवासी संदीप गौर से मनीष ने कुछ पैसे ब्याज पर उधार लिए थे । संदीप के द्वारा ब्याज के पैसे के लिए बार बार मनीष को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे तंग आकर मनीष ने एक खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में 26 जून को आरोपी संदीप गौर के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.