Type Here to Get Search Results !

*🔴👉मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज*.......*🟢👉आरोपी गिरफ्तार*


नर्मदापुरम/रामपुर थाना अंतर्गत एक ढाबे के पास हुई मारपीट में घायल हुए इटारसी निवासी एक युवक की भोपाल में उपचार के दौरान मौत होने पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 20 जून को न्यू यादव ढाबा ग्राम दमदम के पास इटारसी के बंगाली कालोनी निवासी भुवनेश उर्फ सोनू यादव के साथ अमित सराठे  ने मारपीट कर लड़ाई झगड़ा किया था जिस पर पुलिस ने 307,109 की  कायमी की थी। गंभीर अवस्था घायल युवक को भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहा उपचार के दौरान युवक की मौत होने पर रामपुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 10/26 धारा 194 बीएनएस की धारा बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.