Type Here to Get Search Results !

*🟢👉ग्राम भट्टी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी*......*🟢👉थाना प्रभारी मोनिका गौर ने किया जागरूक*

नर्मदापुरम/​इटारसी। ग्राम भट्टी में स्थित हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने और सतर्क रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।​थाना प्रभारी मोनिका गौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि ​ यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।​आपात स्थिति में डायल करें 112: अपने आसपास, गांव या मोहल्ले में किसी भी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु या असामाजिक गतिविधियों को देखने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस की मदद लें। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, पुलिस हमेशा आम नागरिकों की सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर रहती है। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस को सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।
​इस अवसर पर पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर , स्कूल स्टाफ से मिश्रा मैडम, उइके मैडम, यादव मैडम, और स्थानीय सदस्य ओमप्रकाश महाला, कुलदीप पटेल, शुभम पटेल, सत्यम चौधरी, श्याम गालर सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.