नर्मदापुरम। बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम अन्हाई में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें दो लोगो को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बनखेड़ी पुलिस थाने में अन्हाई निवासी राज सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके परिजनों के साथ जमीनी विवाद को लेकर विमलेश गुर्जर, कमलेश गुर्जर, हल्के भैया गुर्जर, खुशबू गुर्जर,ओर बड़ी बाई अन्हाई निवासी के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकीं देते हुए मारपीट की गई हैं। जिसमे मनमोद गुर्जर,ओर सावित्री गुर्जर को चोटें आई है।जिस पर बनखेड़ी पुलिस ने आधा दर्जन के करीबन आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/26 धारा 333,296(b),115(2) 351 (3)3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।
*🟣👉जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन के करीब लोगों पर मामला दर्ज*
June 29, 2026
0
