Type Here to Get Search Results !

*🟣👉अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 2 जून 2026 को खनिज विभाग एवं राजस्व अमले ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं।पहली कार्रवाई तहसील इटारसी के ग्राम धोखेड़ा में की गई। यहां अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। दूसरी कार्रवाई तहसील सिवनी मालवा के ग्राम भिलटदेव में की गई। वहां भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, जिसे पुलिस थाना सिवनी मालवा की सुपुर्दगी में रखा गया है।प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों के विरुद्ध म. प्र. (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.