नर्मदापुरम / जिला सहकारी बैंक में 6 सालों से कोई अपेक्स का केडर अधिकारी की अस्थायी पदस्थी न किए जाने से नर्मदापुरम एवं हरदा जिले के लाखों किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाली जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नर्मदापुरम पूर्व प्रबंधक आरके दुबे के कारण 300 करोड़ की आर्थिक अनियमितताओं-घोटालों के कारण गर्त में खूबी है। यहा अपेक्स बैंक के केडर अधिकारी की मांग करते हुए नागरिक अधिकार जन समस्या निराकरण समिति के अध्यक्ष आत्माराम यादव का कहना है कि प्रदेश शासन व अपेक्स को अवगत कराने के उपरांत भी इस बैंक के साथ सौतेला व्यवहार से अपेक्स बैंक के प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहाँ पूर्णकालिक केडर अधिकारी को पदस्थ न कर प्रभारी को प्रभार देने के अनुक्रम में वर्ष 2005 से लगायत 20 वर्षों से विदिशा जिला बैंक में पर्देस्थ विनय प्रकाश सिंह को यहाँ का प्रभारी अधिकारी बनाया है जो सप्ताह में दो दिन बैंक में सेवाएं देते है ओर अनेक बार वे दो दिन भी नियमित न होने से बैंकिंग कार्य पूर्णता प्रभावित होने से बैंक की स्थिति बद से बदतर हो बिगड़ती जा रही है और लोगों का बैंक से विश्वास कम होने से जमादारों ने जमा करने की बजाय रुपया निकालना शुरू किया है। उल्टे प्रभारी बैंक प्रबंधक सच छुपाने के लिए हर साल बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन में सीए को रिकार्ड दिखाए बिना आडिट में झूठे आधे-अधूरे आँकड़ों से खेलकर मर चुकी इस बैंक को जिंदा अमर बताने का काम कर रहे है. जो अब तक हर वर्ष की सीए द्वारा किए ऑडिट की जांच के बाद स्पष्ट को सकेगा।अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव को संस्था ने बताया कि उक्त प्रभारी केडर अधिकारी विनय प्रकाश सिंह के आने के बाद बैंक एवं समितियों का किसानों को बांटे जाने वाले कर्ज-खाद बीज आदि हेतु लिमिट न मिलने से इनका कारोबार ठप्प पड़ा है और सहकारिता का उद्देश्य समाप्त होने के साथ किसानों को खाद बीज ऋण समिति से न मिलने से बाजार में निजी दुकानों से खरीदना पड़ रहा है इससे बैंक व समितियों की सारी व्यवस्था चौपट हो गयी है एवं समर्थन मूल्य खरीदी में समितियों की हालत बदतर हो चुकी है परिणामस्वरूप जिले में स्व सहायता समूहों को तवज्जो देने से इन समितियों में ताला ढलने की स्थिति बन गयी है।नागरिक अधिकार जनसमस्या समिति ने मांग कि है कि दो जिले के लाखों किसानों व समितियों के हित में तत्काल इस बैंक में प्रभारी अधिकारी के सारे दायित्वों को समाप्त कर अपेक्स बैंक के किसी ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा जाए ताकि इस बैंक में ताला लगने की स्थिति को रोका जाकर किसानों-समितियों के हित सुरक्षित हो सके और समितियों के बंद होने की स्थिति पर लगाम लगने से यहाँ सहकारिता को जिंदा रखा जा सके।
*🔴👉अपेक्स बैंक के प्रशासक से जिला बैंक में पूर्णकालिक केडर अधिकारी पदस्थ करने ज्ञापन सौंपा*
June 10, 2026
0
