Type Here to Get Search Results !

*🔴👉आबकारी टीम की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त*...*🟢👉35 लीटर हाथभटटी मदिरा सहित 1300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त*

नर्मदापुरम। कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी टीम के द्वारा वृत नर्मदापुरम शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों बंगाली कालोनी ,आईटीआई न्यास कॉलोनी एवं इटारसी शहर के संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दविश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 11 प्रकरण कायम किये गए।इस दौरान 15 पाव प्लेन मदिरा, 26 पाव विदेशी  मदिरा,35 लीटर हाथभटटी मदिरा तथा लगभग 1300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 142000/- रुपये आंकलित की गई है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार,अभिलाष पाठक  मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी,आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,राजेश गौर,सुरेश सिकेरिया , भावना यादव,नगर सैनिक राम अवतार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.