भोपाल ।आवेदक पूनम चंद साहू निवासी बेगमगंज जिला रायसेन ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि वह पत्नी व बच्चे सहित रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी बस स्टेंड ऑटो से उतरा था ।ऑटो वाला उन्हे बस स्टेंड पर छोडकर चला गया। लेकिन आवेदक अपना बेग ऑटो में रखा भूल गया ।आवेदक ने लेख किया कि उस बेग में लगभग 15 से 20 लाख कीमती स्वर्ण आभूषण व कुछ नगदी रखे होना बताया घटना की गंभीरता को देखते हुये गोविंदपुरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये लगभग 24 घंटे के अंदर ऑटो का पता लगाकर उससे आवेदक के बैग व उसमें रखे स्वर्ण आभूषण व नगदी सामान को आवेदक को सुपुर्द किया गया। जिससे आवेदक व उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौटी व उन्होने पुलिस की प्रशंसा की जाकर धन्यवाद प्रदान किया। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंदपुरा निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर के दिशा निर्देश पर थाना गोविंदपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आईएसबीटी व आसपास के लगभग 150 सीसीटी व्ही केमरों की फुटेज का विश्लेषण कर, ऑटो चालकों व आसपास के लोगों से पूछताछ व सूचना तंत्र के माध्यम से लगभग 24 घंटे में ऑटो का पता लगाया । उक्त ऑटो घर पर खडा मिला और ऑटो को चेक करने पर उक्त ऑटो में पीछे सीट के नीचे एक बैग रखा मिला जो ऑटो चालक से पूछताछ पर बताया कि वह रात में ऑटो खडा करके सो गया था बेग के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं थी । तदउपरांत उक्त बेग को व उसमें रखे स्वर्ण आभूषण व नगदी सामान को आवेदक को सुपुर्द किया गया । उक्त कारवाई में निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, उनि संजय शुक्ला, प्रआर. नरेन्द्र सिंह चौहान, आर. दिव्यांशु, आर. अंशुल मिठास, आर. कार्तिक, आर. सतीश, आर. लोकेन्द्र रघुवंशी
*🔴👉गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता से महिला का खोया हुआ बैग स्वर्ण आभूषण व कीमती सामान सहित बरामद कर किया सुपुर्द*
June 14, 2026
0
