नर्मदापुरम।“पर्यावरण दिवस” के मौके एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेत कंपनी द्वारा व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी द्वारा किया गया।जिसकी शुरुवात पवारखेड़ा ग्राम मंदिर के पास,ग्राम मरोड़ा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,ग्राम गुवाड़ी सी एम राइज विद्यालय में रेत कंपनी द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए। जिले मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए कंपनी ने 800 सदाबहार फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था । यह कदम आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा बनाने ओर पर्यावरण के लिए बेहतर बनाने के उद्देश से उठाया गया है। पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा कुलामड़ी रोड पर स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कंपनी द्वारा जिले मे 1000 फलदार पौधे लगाए गए थे ।जिसमे पोधो के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए थे । जिससे व्रक्षो का रखरखाव भी सही से हो पाए यह भी ध्यान रखा गया है । इसमे अमरूद, आम,जामुन, नीम,पीपल,अशोक, आंवला, गुल मोहर करंज, बादाम, सप्तकर्णी के पौधे मुख्यतः लगाए गए ।इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम,मध्यप्रदेश माइनिंग कोरपोरेशन के पधाधिकारी गोपाल सिंह , पवारखेड़ा सरपंच अशोक कीर , मरोड़ा सरपंच कलाबाई , गुवाड़ी सरपंच संतोष ककोड़िया , विद्यालय के प्राचार्य,ओर कंपनी के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।रेत कंपनी ठेकेदार प्रतिनिधि द्वारा यह बताया गया कि अभी तो यह शुरुवात है बारिश के मौसम के पहले तक नियमित रूप से अलग अलग जगह पर व्रक्षारोपण का कार्य किया जाता रहेगा। जिले मे समय समय पर कंपनी के द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहे है।
*🟢👉सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने किया व्यापक वृक्षारोपण*........*🟢👉कंपनी ने 800 सदाबहार फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा*
June 05, 2026
0
