नर्मदापुरम । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में सोहागपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने एक कार सहित भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारूती कार में अवैध शराब विक्रय करने की नियत से पिपरिया से नर्मदापुरम की ओर जा रही हैं। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम के रवाना होकर रेवा बनखेड़ी सोहागपुर मोड़ पर पहुंचे एक मारूती कार सफेद रंग को रोका जो पुलिस को देखकर भागने लगा । जिसको पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा एवं कार की तलाशी ली जिसमें 15 पेटी शराब मिली । मौके पर पकड़े गए युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पियूष उर्फ प्रवीण पिता अनिल, निवासी भाट मोहल्ला इटारसी का होना बताया। जिसके कब्जे से एक मारूती कार कं० एमपी 05 सीए 6355 एवं 15 पेटी प्लेन मंदिरा 720 क्वार्टर कुल 750 क्वार्टर में 180 एमएल कुल 135 लीटर कीमति कुल 75000 रू के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आवकारी एक्ट के तहत कारवाई की गई। आरोपी पियूष उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सोहागपुर पेश किया गया।आरोपी को न्यायालय के द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैlउक्त कारवाई में उपनिरीक्षक विवेक यादव, सउनि अशोक सातनकर, सउनि गणेश राय, प्र०आर० मनीराम पटेल, विनोद नागर, आर. राजेन्द्र सिहं तोमर, अजमेर, मनोहर दायमा, जोशवा मसीह, एवं विवेक सोनपुरे आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🔴👉अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में*......*🔴👉मारुति कार में रखी 15 पेटी अवैध शराब जब्त*
June 05, 2026
0
