Type Here to Get Search Results !

*🟢👉कोटगांव में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा*......*🟢👉जीजा ने की थी साले की गला रेतकर हत्या,मामले का पर्दाफाश*....... *🟢👉पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पकड़ा हत्यारोपी*


नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में माखननगर टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने साले की हत्या करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि दो दिनों पहले ग्राम कोटगांव में पुलिस ने एक खंडहर नुमा मकान से एक संजय मालवीय की लाश बरामद की थी।जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कर मामले में विवेचना शुरू की । 
विवेचना के दौरान घटना स्थल का एफएसएल  टीम के द्वारा निरीक्षण कराया गया ।मृतक की मृत्यु का कारण जानने हेतु , सिविल ड्रेस में गाँव मे पुलिस कर्मी लगाए गए।जो जनचर्चा व गाव में होने वाली बातों पर ध्यान दे रहे थे। गांव के लोगों को विश्वास में लेकर ये जानकारियां प्राप्त हुई कि मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय के द्वारा घटना की है । परिजनों एवं साथियों से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय पर ही गया । पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने काफी मुश्किल से अपराध स्वीकार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में आए दिन घर एवं पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद करता था तथा घर में आग लगाने की धमकी देता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए बसूले से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बसूला एवं घटना के समय पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर जप्त किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी  संजू चौहान, माखन नगर थाना प्रभारी  कंचन सिंह ठाकुर उनि. आकाशदीप पचाया सउनि. प्रकाश सिंह राजपूत सउनि.  वीरेंद्र शुक्ला ,प्र.आर . रितेश यदुवंशी (थाना कोतवाली) प्र.आर. कैलाश प्र.आर.  अजय आर.  नरेश मलिक आर. गजेन्द्र चौहान ,आर. रविन्द्र आर.  राहुल ,म.आर. सलोनी,म.आर. स्वाति,प्र.आर. चालक श्याम आर. राहुल पावर सैनिक अशोक  आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.