Type Here to Get Search Results !

*🔴👉पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK-2026 2.0” का शुभारंभ*.......*🔴👉किसानों को दिया साइबर सुरक्षा का मंत्र*


नर्मदापुरम। राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK-2026 2.0 के तहत जिले के पुलिस कप्तान साईं कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी   अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में आयोजित क्रांतिकारी किसान मजदुर संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित करीब 250 से 300 किसानों आमजन को इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया ।साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान कर “साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया । किसानों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी, निवेश एवं लॉटरी ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा बैंकिंग साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी विस्तार से डी गई । अभियान के अंतर्गत बैनर, पोस्टर, पैंप्लेट, शपथ कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता की गई । साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया । इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह , तहसीलदार सरिता मालवीय , देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उषा मरावी , निरीक्षक गौरव बुंदेला, निरीक्षक प्रवीण चौहान  उपनिरीक्षक खुमान सिंह पटेल एवं देहात नर्मदापुरम व कोतवाली नर्मदापुरम का पुलिस स्टाफ  उपस्थित रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.